Bollywood: कार्तिक आर्यन ने किराए पर दिया अपना फ्लैट
Kartik Aaryan gave his flat on rent
मुंबई, 30 अगस्त (वेब वार्ता)। एक्टर कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म चंदू चैंपियन हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा था। कार्तिक अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं अब उन्होंने अपना एक फ्लैट किराए पर दे दिया है। इससे कार्तिक को लाखों की कमाई होने वाली है। कार्तिक आर्यन ने इसी साल 30 जून को जुहू के सिद्धिविनायक प्रेसीडेंसी में एक फ्लैट खरीदा था। इसकी कीमत 17.8 करोड़ रुपये थी। इसके लिए उन्होंने 1.5 करोड़ स्टांप ड्यूटी भी चुकाई थी। इसके अलावा 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्लैट 1912 स्क्वायर फीट का है। अब हाल ही में उन्होंने इस फ्लैट को किराए पर दे दिया है। इसके लिए वह हर महीने 4.5 लाख रुपये लेंगे। इससे पहले भी कार्तिक के माता-पिता ने पिछले साल प्रॉपर्टी खरीदी थी। उन्होंने इसी सोसाइटी में 16.5 करोड़ में फ्लैट खरीदा था। यह आठवीं मंजिल पर फ्लैट था। जावेद अख्तर ने भी इसी जगह फ्लैट लिया था। कई सेलेब्रिटीज इस सोसाइटी का लुत्फ उठा रहे हैं। कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी हैं। इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। कार्तिक के पास एक फिल्म ‘आशिकी 3’ भी है।