Film Industry: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का बड़ा खुलासा

Salman Khan's ex-girlfriend Somi Ali's big revelation

मुंबई, 03 सितंबर (वेब ​​वार्ता)। इस समय मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। मॉलीवुड को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद मलयालम इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके बाद अभिनेत्रियों ने मॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर और डायरेक्टर पर आरोप लगाए हैं। कई मलयालम अभिनेत्रियों ने ‘मी टू’ कैंपेन में हिस्सा लिया है और अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा किया है। अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी बॉलीवुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 90 के दशक में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।

बॉलीवुड में काम करने के दौरान उन्हें कुछ चौंकाने वाली चीजों का अनुभव हुआ, जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है। सोमी अली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनसे कहा गया था कि अगर उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाना है तो उन्हें समझौता करना होगा और कुछ सेलिब्रिटी रूम में जाना होगा सोमी अली ने कहा कि उन्होंने कई महिलाओं को सुबह-सुबह अजीबोगरीब परिस्थितियों में दिग्गज अभिनेताओं के कमरों से निकलते देखा है। ये वो अभिनेता थे जिन्हें समाज में एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता था। सोमी अली के इस खुलासे के बाद सनसनी मच गई है। उन्होंने इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया है। इस बीच सोमी अली ने अभिनेता का नाम नहीं बताया है। उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता महिलाओं के साथ अपने अभद्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button