Bollywood: भारत के सबसे अमीर एक्टर बने शाहरुख खान
Shahrukh Khan becomes India's richest actor
मुंबई, 30 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के किंग एक्टर शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। शाहरुख के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं शाहरुख को अलग-अलग किरदारों के लिए लोगों का प्यार भी मिलता है। सिर्फ शोहरत और फैंस का प्यार ही नहीं बल्कि किंग खान ने खूब पैसा भी कमाया है। यह पहली बार है जब उनका नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुआ है।

भारत के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें किंग खान ने ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पछाड़कर टॉप पर जगह बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

किंग खान की कुल संपत्ति 7300 करोड़ रुपये है। पिछले साल 2023 में इसकी घोषणा की गई थी, जिसमें उनकी नेटवर्थ 6300 करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से शाहरुख की नेटवर्थ एक साल में एक हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है। शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जूही चावला, करण जौहर और ऋतिक रोशन का भी इस लिस्ट में नाम है। अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 1600 करोड़, जूही चावला की नेटवर्थ 4600 करोड़, ऋतिक रोशन की नेटवर्थ 2000 करोड़ और करण जौहर की नेटवर्थ 1400 करोड़ है। इस मामले में शाहरुख खान ने सबको पीछे छोड़ दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग हंगरी के बुडापेस्ट में होगी।




