Viral: फीमेल फैन ने हेमा मालिनी की कमर पर रखा हाथ,फैन की हरकत पर आया गुस्सा,वीडियो वायरल
Female fan put her hand on Hema Malini's waist, fan got angry at her action, video went viral
मुंबई, 22 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में हेमा के साथ सिंगर अनूप जलोटा भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा का है। वीडियो देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में हेमा इसलिए परेशान होती नजर आ रही हैं क्योंकि एक फीमेल फैन ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटो और वीडियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में हेमा और अनूप जलोटा साथ में फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हेमा की एक फीमेल फैन भी नजर आ रही है। ये फैन तस्वीर लेने के लिए हेमा मालिनी के कंधे पर हाथ रखती है। हालांकि, जैसे ही वो उसके कंधे पर हाथ रखती है एक्ट्रेस थोड़ी चिढ़ जाती हैं और महिला से कंधे से हाथ हटाने के लिए कहती हैं।

वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि एक शख्स बीच में आता है और हेमा से दूर से महिला की फोटो लेने की कोशिश करता है। हेमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों को वीडियो में हेमा का व्यवहार पसंद नहीं आया. लोग इस वीडियो के नीचे कमेंट कर हेमा को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चुनाव के दौरान जब ये लोग इनके घर भीख मांगने जाते हैं तो क्या ये लोग इन्हें हाथ नहीं लगाते.’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे घमंडी सेलेब्स के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करना फैन्स की गलती है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘चुनाव के दौरान लोगों को ये याद रखना चाहिए.’ कुछ दिनों पहले हेमा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आई थीं. हेमा ने विनेश फोगट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर टिप्पणी की थी. उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी. अब इस वीडियो को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.




