Bollywood: जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ पहली हार्टब्रेक डेटिंग के बारे में की बात

Janhvi Kapoor talks about first heartbreak dating with Shikhar Pahadia

मुंबई, 22 जुलाई (वेब ​​वार्ता)। बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और टूटना आम बात है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी कई बार ब्रेकअप को लेकर अपना दुख जाहिर कर चुकी हैं। जान्हवी इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को हमेशा एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। शिखर से पहले जान्हवी कुछ और लोगों को डेट कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने डेटिंग लाइफ और ब्रेकअप पर कमेंट किया।

जान्हवी कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वह हर महीने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरा पहला ब्रेकअप इतना बुरा नहीं था, क्योंकि वह मेरे पास वापस आ गया था। दिल टूट गया था, लेकिन वह शख्स वापस आ गया और सब ठीक हो गया।’ जान्हवी कपूर ने आगे कहा, मेरे पीरियड्स के कुछ सालों तक मैं हर महीने इस शख्स से ब्रेकअप कर लेती थी। पहले दो या तीन महीने तक वह सदमे में रहता था, लेकिन उसके बाद मैं रोते हुए उसके पास वापस जाती और सॉरी बोलती। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग ऐसे क्यों काम कर रहा था, यह बहुत एक्सट्रीम था। जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही जान्हवी का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन शिखर के साथ रिश्ता खत्म नहीं हुआ था। बाद में दोनों फिर साथ आ गए। अब दोनों पब्लिक प्लेस पर भी साथ आते हैं।

जान्हवी फिल्म ‘उलझन’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता अब चरम पर पहुंच गई है। जान्हवी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। शादी के बाद एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जान्हवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Related Articles

Back to top button