Bollywood: रानी मुखर्जी से मिलकर बहुत खुश हुयी थी शरवरी
Sharvari was very happy to meet Rani Mukherjee
मुंबई, 21 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी का कहना है कि रानी मुखर्जी से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। शरवरी ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म बंटी और बबली 2 में काम किया है। शरवरी ने बताया कि रानी मुखर्जी से पहली मुलाकात उन्हें मजेदार और सहज लगी। कुछ पढ़ने और शूटिंग की तैयारी के दौरान वह उन्हें बेहतर तरीके से जानने लगीं और धीरे-धीरे वह मिलनसार होती गईं, बिल्कुल वैसी ही दिखने लगीं जैसी उन्होंने उम्मीद की थी। शरवरी ने कहा कि सुपरस्टार होने के बावजूद रानी ने कभी डराने वाला रवैया नहीं दिखाया। रानी से मिलना मेरे लिए किसी खुशी से कम नहीं था। शरवरी फिलहाल फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में शरवरी आलिया भट्ट के साथ भी नजर आएंगी। अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म




