Mumbai: पीयूष गोयल का भव्य रोड़ शो शक्ति प्रदर्शन के साथ संपन्न।
Piyush Goyal's grand road show concludes with show of strength.
मुंबई :- महायुति के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य रोड शो शक्ति प्रदर्शन का आरंभ किया। ‘जन आशीर्वाद रथ’ पर सवार होकर पीयूष गोयल तिलक और रंगबिरंगी साफा पहने मुस्कुराते चेहरे के साथ हाथ उठाकर विजय का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। पूरी रैली के दौरान पीयूष गोयल के समर्थक ने फूल बरसाए और हाथ में फूलों की माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े थे। पंजाबी ढोल की थाप पर, पंजाबी वेशभूषा में, बोरीवली स्टेशन क्षेत्र के हमाल, नौवारी साड़ी में महिलाएं, आदिवासी भाई, दक्षिण भारतीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य में शामिल हुए। अनेक धार्मिक संप्रदाय, योग संस्थानों, वरिष्ठ नागरिक समूहों ने भी इस रोड शो में अपना भारी भरकम उपस्थिति से सहयोग दिया है। महायुति के शिवसेना के धनुष्य बाण वाले झंडे के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी विजय मुद्रा के साथ इस रोड शो में द्रष्टिमान हो रहे थे।
उसी प्रकार सांसद राज्यमंत्री आठवले पार्टी आर पी आई के एवम् राज ठाकरे की मनसे के पदाधिकारी कार्यकर्ता ने सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहकर रोड़ शो को अति भव्य स्वरूप दिया था। महायुति के सर्व पक्ष के नेता कार्यकर्ता, नगरसेवक और जनसमुदाय को लेकर कुल 5000 लोगो का जनसैलाब आज उत्तर मुंबई के सड़कों पर उतरा था। इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष एड. वि.आशीष शेलार सांसद गोपाल शेट्टी, विधान परिषद ग्रुप नेता प्रवीण दरेकर वि. योगेश सागर,वि.अतुल भातखलकर, वि.सुनील राणे, वि.मनीषा चौधरी सर्व वरिष्ठ नेता और नगरसेवकों ने भाग लिया। पीयूष गोयल ने जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते हुए और ‘अब की बार, 400 पार’ के नारे लगाते हुए पूरे उत्तर मुंबई को गुंजायमान किया। यह विराट रोड शो ने स्वामी विवेकानंद मार्ग से शुभारंभ कर बोरीवली (पश्चिम) स्टेशन से भाजपा जिला कार्यालय, एसवी रोड, कांदिवली (पश्चिम) तक लगभग 5 किमी की दूरी तय की।