Editorial: 22 जनवरी 2024 से कलयुग से त्रेता युग की ओर
From Kaliyuga to Treta Yuga from 22 January 2024

साथियों बात अगर हम त्रेता युग थीम पर सज रही अयोध्या नगरी की करें तो, 22जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं।अयोध्या भगवान राम की पावन जन्मस्थली के रूप में हिन्दू धर्मावलम्बियों के आस्था का केंद्र है। यही वजह है कि राम मंदिर की उद्घाटन के लिए अयोध्या नगरी को भव्य रूप दिया जा रहा है।इसी कड़ी में सामने आई है जानकारी के अनुसार राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। श्रीराम के काल में त्रेतायुग कैसा था? श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।अयोध्या की चौक चौराहे से लेकर मठ मंदिर सड़क सबको लाइट से जगमग किया जा रहा है।सड़कों के किनारे लग रहे सूर्य स्तंभ भगवान राम के सूर्यवंशी होने के प्रतीक को दर्शाते हैं। महायज्ञ के लिए 1008 कुंड बनाए गए हैं।राम लला की प्रतिष्ठा के दिन दीपों से पूरी अयोध्या रौशन होगी, ये बिल्कुल वैसे ही होगा जब श्रीराम चंद्र 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अपनी नगरी लौटे थे, तब उनका स्वागत किया गया था।राम मंदिर के दरवाजों को सोने से जड़ा जाएगा और इनपर खूबसूरत नक्काशीदार डिजायन की गई है। इन दरवाजों पर वैभव का प्रतीक गज यानी हाथी, सुंदर विष्णु कमल, स्वागत मुद्रा में देवी प्रतिमाएं चित्रित की गई हैं। मंदिर को नागर शैली पर बनाया गया है, जिसमें लोहे और सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाता।जलेसर में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के लिए बनाया गया घंटा अयोध्या पहुंच चुका है। 2400 किलो वजन का घंटा अष्टधातु से निर्मित है। घंटा अष्टधातु का है,जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल हैं। एक निश्चित मात्रा में इन अष्टधातुओं का उपयोग किया गया है। तो वहीं हनुमान गढ़ी लड्डू सदियों से प्रसिद्ध है. इस लड्डू को लोग दूर-दूर तक खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं। हनुमानगढ़ी लड्डू से जुड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के अलग-अलग तरीके हैं लेकिन यह हर किसी को पसंद आता है।
साथियों बात अगर हम त्रेता युग की करें तो, त्रेतायुग कैसा था ? शास्त्रों में चार युग वर्णन है। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलियुग। जब त्रेतायुग का आरंभ सतयुग की समाप्ति के बाद हुआ, इसे सनातन धर्म का दूसरा युग माना जाता है। त्रेतायुग 12 लाख 96 हजार वर्ष का था। त्रेतायुग में धर्म और कर्म का पालन किया जाता था। त्रेतायुग में अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने तीन अवतार लिए थे, वामन अवतार, परशुराम अवतार और श्रीराम अवतार। त्रेतायुग में श्रीराम अपने भव्य महल में माता सीता और पूरे परिवार संग रहते थे। नए राम मंदिर को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मंदिर की दीवारों और स्तंभों परदुर्लभ चित्र उकेरे गए हैं जो रामायण काल और त्रेता युग की झलक दिखाएंगे। युग के बारे में कहा जाता है कि 1 युग लाखों वर्ष का होता है, जैसा कि सतयुग लगभग 17 लाख 28 हजार वर्ष, त्रेतायुग 12 लाख 96 हजार वर्ष, द्वापर युग 8 लाख 64 हजार वर्ष और कलियुग 4 लाख 32 हजार वर्ष का बताया गया है। तो क्या यह सही है या कि युग की धारणा कुछ और ही है? उल्लेखनीय है कि हमनें सुना ही होगा मध्ययुग, आधुनिक युग, वर्तमान युग जैसे अन्य शब्दों को। इसका मतलब यह कि युग शब्द को कई अर्थों में प्रयुक्त किया जाता रहा है।साथियों बात अगर हम देशविदेश में भक्तों का उत्साह चरम पर होने की करें तो, राम मंदिर उद्घाटन के लिए पूरी अयोध्या नगरी ही नहीं देश-विदेश में भी धार्मिक स्थलों पर तैयारी चल रही है।22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 5 लाख मंदिरों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक इस ऐतिहासिक पल को साक्षी बन सकें।विदेशों में भी रामलला की प्रतिष्ठा का जश्नभारत ही नहीं बल्कि अमेरिका,ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मॉरीशस, आयरलैंड, फिजी, इंडोनेशिया और जर्मनी देशों के मंदिरों और अन्य स्थल पर बड़े पैमाने पर रामलला का कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर श्रीराम मंदिर का उद्घाटन दिखेगा।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनियां की निगाहे हैं। दुनियाभर में फैले हिंदू आस्था वाले लोग इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम का जश्न मनाएंगे। इसी बीच मॉरीशस की सरकार ने एक अहम घोषणा की है, इसके तहत मॉरीशस में 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इस दौरान वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।मॉरीशस के पीएम के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है। भारत में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ये फैसला लिया गया है, लिहाजा हिंदू आस्था के सार्वजनिक अधिकारी 22 जनवरी को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी पर रहेंगे। बयान में इस बात का भी जिक्र है कि यह ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है।बता दें कि पीएम 22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 7 दिनों तक चलेगा।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 22 जनवरी 2024 से कलयुग से त्रेता युग की ओर।प्रभु श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा, देश दुनियां में भक्तों का उत्साह चरम पर।प्रभु श्री राम का चरित्र त्रेता युग से लेकर आज के मानवों के लिए समान रूप से प्रेरणाप्रद है, इसलिए प्रभु श्री राम भारत की आत्मा, प्राण,उपास्य हैं।