horoscope: 08 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
08 December 2023 Margashirsha Krishna Ekadashi Friday with daily horoscope and auspicious time.
![](/wp-content/uploads/2023/12/astrology-signs-sun-2-300x300.jpg)
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
एकादशी तिथि प्रातः 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
हस्त नक्षत्र पर प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।
सौभाग्य योग रात्रि 00 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।
बव करण सायं 17 बजकर 56 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
*01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार*
08 दिसंबर- उत्पन्न एकादशी
10 दिसंबर- प्रदोष व्रत
11 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर- अमावस्या, भौमवती अमावस्या
16 दिसंबर- धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर- विवाह पंचमी
20 दिसंबर- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत
26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती
30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 07 बजकर 02 मिनट से 08 बजकर 22 मिनट तक
लाभ 08 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक
शुभ 12 बजकर 18 मिनट से 13 बजकर 37 मिनट तक।
*आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर रात्रि 21 बजकर 53 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*
*चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 21 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
मेष- कार्य गति बेहतर बनी रहेगी। श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ा पाएंगे। प्रस्तावों और प्रयासों को समर्थन बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। सुख और संसाधन बढ़ेंगे। दिन उत्तम।
वृष- सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। कम प्रयास में अधिक प्रतिफल के संकेत बने हुए हैं। भाग्य की प्रबलता से धर्म और संस्कारों को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा।
मिथुन- महत्वपूर्ण चर्चाओं में अपना पक्ष दृढ़ता और स्पष्टता से रखें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- भूमि भवन और संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। हर्ष उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। संतान उम्मीद से अच्छा करेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
सिंह – सुख मानसिक है इसे बाहरी कारणों में न खोजें। संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। परिजनों की सलाह का सम्मान करें। विनय और विवेक से काम लें। सामान्य से शुभ।
कन्या- मन की बात करने में सहज अनुभव करेंगे। प्रियजनों से भेंट प्रसन्नता और उत्साह बढ़ाएगी। सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
तुला – कुल-कुटुम्ब में उल्लेखनीय प्रयासों को बल मिलेगा। परिजनों के समर्थन से जोखिम क्षमता बढ़ेगी। जिद और जल्दबाजी से बचें। बड़ों का यथासंभव मान-सम्मान रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक- सक्रियता और समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सफलताओं के नए सोपान छूने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। संपर्क अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
धनु- व्यक्तिगत प्रयासो में बेहतर बने रहेंगे। अपनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। वाणी-व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। कला कौशल को बल मिलेगा। दिन शुभ।
मकर- सहजता सृजन सकारात्मकता और सामंजस्य से सुख सौख्य समृद्धि को बल मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में अच्छे बने रहेंगे। सफलता और लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- जिम्मेदारियों के निर्वहन में बेहतर बने रहेंगे। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। प्रलोभनों से बचें। दिन उत्तम।
मीन- आस्था आत्मविश्वास और अनुशासन को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। आर्थिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095