Jain: जैन आचार्य लोकेशजी को “भारत के महारथी सम्मान” समर्पित
“India's Maharathi Award” dedicated to Jain Acharya Lokeshji
विश्व पटल पर धर्म संस्कृति व देश का नाम रोशन कर भारत लौटने पर विश्व शांति दूत पूज्य आचार्य डॉ लोकेश जी को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में भारत के महारथी सम्मान” से नवाज़ा गया। उल्लेखनीय है कि आचार्य लोकेशजी ने अमेरिका व कनाडा की शांति सद्भावना यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्रसंघ में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया अमेरिकी संसद की ओर से हाउस ऑफ कॉग्रेसनल में उनके मानवतावादी कार्यों की सराहना की गई और उनके विश्व शांति कार्यों को मान्यता दी गई। उनको कनाडा पार्लियामेंट ऑफ अंटारियो की जारी कार्यवाही के बीच सदन में सम्मानित किया गया व विश्व मैत्री वर्ष का शुभारंभ समारोह उनके सानिध्य में आयोजित हुआ।असेंबली ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया में सदन की जारी कार्यवाही के बीच उन्हें सम्मानित किया गया व विश्व मैत्री वर्ष का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अपने सम्मान का प्रत्युत्तर देते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, यह भारतीय संस्कृति व भगवान महावीर के सिद्धांतों का है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हम सबको मिलकर भारत की महान सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संपदा से विश्व जन मानस को रूबरू कराने के लिए प्रयत्न करने चाहिए इसी से विश्व कल्याण संभव है।
इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से समागत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व समाज सेवियों ने पूज्य आचार्य लोकेशजी को प्रतिक चिन्ह व उत्तरीय भेंट भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया।