Mumbai: नवरात्रि पर्व के दौरान मेट्रो ट्रेन रात 12.20 बजे तक चलेंगी

Metro trains will run till 12.20 am during Navratri festival.

विनय महाजन हमारा मैट्रो मुंबई :-नवरात्रि उत्सव के दौरान रात १२.२० बजे तक मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे फडणवीस सरकार को धन्यवाद दिया है ।
हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाने वाला नवरात्रि पर्व १५ अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहा है। इस उत्सव की पृष्ठभूमि में, कुछ नागरिकों ने सां. गोपाल शेट्टी से अनुरोध किया था कि उत्सव के दौरान मेट्रो मार्गिका 2ए और मेट्रो मार्गिका नंबर 7 दोनों पर मेट्रो सेवा रात १२ बजे तक जारी रखी जानी चाहिए। नागरिकों के पत्र को जोड़ते हुए, सां.शेट्टी ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी को एक पत्र भेजा था, जिसमें मांग की गई थी कि नवरात्रि उत्सव के दौरान मेट्रो रेल रात १२ बजे तक जारी रहनी चाहिए।
जैसा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने १३ अक्टूबर को घोषणा की है की, मुंबई में मेट्रो रेल १५ से २४ अक्टूबर तक नवरात्रि उत्सव के दौरान रात्रि १२.२० बजे तक चलेगी।
सांसद गोपाल शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस अवसर पर फिर से यह साबित हुआ है की, नागरिकों के त्योहार/उत्सव को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार संवेदनशील हैं।
 मुंबई में देर रात तक नवरात्र गरबा कार्यक्रम चलते रहते हैं। इसलिए, नागरिकों की यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए, मेट्रो रूट 2 ए यानी अंधेरी पश्चिम से दहिसर और रूट नंबर 7 यानी दहिसर पूर्व से गुंदवली की सेवा त्योहार अवधि के दौरान रात १२.२० बजे तक जारी रहेगी, नागरिकों के लिए या कार्यक्रमों से घर लौटने की यात्रा इस नए निर्णय से सुखदायक होगी। सांसद गोपाल शेट्टी ने इस निर्णय पर शिंदे-फडणवीस सरकार को धन्यवाद दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button