Jain news: ब्रिटिश कोलम्बिया की असेंबली से भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष में “विश्व मैत्री वर्ष” का आग़ाज़

“World Friendship Year” begins in the 2550th Nirvana year of Lord Mahavir from the Assembly of British Columbia

कनाडा-भारत के तनाव पूर्ण माहौल के बीच पार्लियामेंट ऑफ ओंटारियो के बाद आज असेंबली ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया में “विश्व मैत्री वर्ष” एवं आचार्य लोकेश का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें स्पीकर राज, शिक्षा मंत्री,कृषि मंत्री एवं सदस्यों ने भाग लेते हुए आचार्य लोकेशजी एवं उनके नेतृत्व में उपस्थित ब्रिटिश कोलंबिया जैन सेंटर के पदाधिकारियों एवं विक्टोरिया जैन समाज को विश्व मैत्री वर्ष की शुभकामनाएँ दी।

विश्व शांति केन्द्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में असेंबली ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया में विश्व मैत्री वर्ष का आयोजन जैन समाज व सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और शिक्षाएँ विज्ञान की कसौटी पर खरी उतरती है। वैश्विक शांति के लिए बहुत उपयोगी है। मौजूदा समय की अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान उसमें प्राप्त होता है।

स्टेट असेंबली ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया के स्पीकर श्री राज ने कहा कि भगवान महावीर को हमने नहीं देखा किन्तु आचार्य लोकेशजी उन्हीं के संदेश वाहक हैं वे भगवान महावीर के अहिंसा शांति सद्भावना के संदेश को जन जन तक पहुँचा कर विश्व की सभी संस्कृतियों को जोड़ने का अनूठा कार्य कर रहे हैं। अभी इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के पटल पर हम आचार्य जी के मानवतावादी कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे। यह भगवान महावीर के दर्शन का सम्मान है।उनके विचार मौजूदा समय में अधिक प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर ब्रिटिश कोलम्बिया के शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, विधायक तथा जैन सेंटर ब्रिटिश कोलम्बिया एवं विक्टोरिया के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही असेंबली मेन ने आचार्य लोकेशजी का परिचय प्रस्तुत किया एवं उनके मानवतावादी कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए भूरी भूरी सराहना की जिसका सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेज़ें थपथपाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जैन सेंटर ब्रिटिश कोलम्बिया के अध्यक्ष श्री विजय जैन. मंत्री रजत जैन एवं विक्टोरिया के अश्विन जैन ने स्पीकर का सदन में विश्व मैत्री वर्ष और आचार्य लोकेश का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button