ट्रंप की गाजा शांति पहल के लिए वैश्विक समर्थन को व्हाइट हाउस ने सराहा, PM Modi के पोस्ट का लिंक किया शेयर

युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वैश्विक समर्थन को व्हाइट हाउस ने सराहा है। बुधवार को जारी व्हाइट हाउस के बयान में ट्रंप की योजना पर विश्व के नेताओं की टिप्पणियां शामिल हैं जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी का भी उल्लेख है। व्हाइट हाउस के बयान में पीएम मोदी के पोस्ट का लिंक भी शामिल है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया था , हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष समाप्त करने की व्यापक योजना का स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष समाप्त कर शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे। यह फलस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए, साथ ही पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

Related Articles

Back to top button