Mumbai: मीरा भाइंदर भरोसा सेल का दुसरा वर्षगांठ समारोह

Second anniversary celebration of Mira Bhainder Bharosa Cell

विनय महाजन हमारा मैट्रो मुंबई
महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से, मीरा-भाईंदर, वसई-विरार  पुलिस आयुक्तालय के तत्कालीन पुलिस आयुक्त सदानंद दाते सर ने अक्टूबर 2021 को मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्तालय की वर्षगांठ पर यहां अवचित एक भरोसा सेल की स्थापना की गई और स.पो.नी तेजश्री शिंदे को ये कार्य दिया गया।
वर्ष 2021 से अब तक तक भरोसा सेल में कुल 1841 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1111 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।  भरोसा सेल लगभग 61 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा करने में सफल रहा है।  वहीं, भरोसा सेल ने भारतीय दूतावासों की मदद से विदेश में  हिंसा की शिकार एक महिला और काम के सिलसिले में विदेश में फंसे कुल चार लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है।
वही अक्टूबर के महीने मे भरोसा सेल, भाईदर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  उक्त कार्यक्रम मे पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, अविनाश अंबुरे और सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडवे एवं पुलिस निरीक्षक सुनील आहेराव उपस्थित थे।
वकील, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ सदस्य जैसे कुल 20 परामर्शदाता भरोसा सेल में परामर्शदाता के रूप में निःशुल्क काम कर रहे हैं।  उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे के हाथो मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने अपने मुख्य भाषण में भरोसा सेल के अधिकारियों और पदाधिकारियों और परामर्शदाताओं के काम की प्रशंसा की और इसी तरह काम करते रहने के लिए उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button