महर्षि दयानन्द (Maharishi Dayanand) की 200 वीं जयन्ती महोत्सव 8 अक्टूबर को

200th birth anniversary of Maharishi Dayanand on 8th October

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की “200 वी जयंती महोत्सव” रविवार 8 अक्टूबर 2023 को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक आर्य समाज मंदिर डिफेन्स कालोनी नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञ से होगा आचार्या विमलेश बंसल ब्रह्मा रहेंगी।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी रहेंगी व एमिटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा.अशोक कुमार चौहान अध्यक्ष्ता करेंगे। राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह धवजारोहण करेंगे।इसके साथ ही सांसद प्रवेश वर्मा,सांसद मनोज तिवारी,सांसद डॉ हर्षवर्धन, सांसद हंसराज हंस आदि विशिष्ट अतिथि के रूप मे स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने बताया कि वैदिक विद्वान आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र,राष्ट्रीय कवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी,डॉ. नरेन्द्र आहुजा विवेक,आचार्य गवेंद्र शास्त्री,आनन्द चौहान,आचार्य वीरेन्द्र विक्रम,अजय चौहान आदि अपने विचार व्यक्त करेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई ने आर्य जनता से सपरिवार पहुंच कर स्वामी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button