ललितपुर में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विधायक खेल स्पर्धा का किया शुभारंभ, सपा के घोषणापत्र को बताया झूठ का पुलिंदा
विकास कार्यों की समीक्षा, श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को बांटी किट

ललितपुर, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी एक दिवसीय दौरे पर ललितपुर पहुंचे। उन्होंने जिला स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया और बच्चों को खेलों में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को लॉन्ड्री ट्रेड के तहत वाशिंग मशीन और अन्य उपकरणों की किट वितरित की गई।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और आरोप लगाया कि सपा सरकार में दंगे, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट को बढ़ावा मिला। उन्होंने कांग्रेस और सपा के गठबंधन को नूरा कुश्ती करार दिया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#ललितपुर #दानिशआजादअंसारी #खेलस्पर्धा #उत्तरप्रदेश




