बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- आजम खान से सपा को फायदा नहीं, बीजेपी को कोई नुकसान नहीं
2027 चुनाव से पहले गठबंधनों की चर्चा के बीच कैबिनेट मंत्री का बयान

बरेली, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चाएं हैं, तो दूसरी ओर INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी हो रही है।
इन मुद्दों पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में डीडी न्यूज से बातचीत में समाजवादी पार्टी और आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान से समाजवादी पार्टी को कोई फायदा नहीं होने वाला है और वे बीजेपी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#धर्मपालसिंह #आजमखान #बरेली #सपा #यूपीचुनाव2027




