पाकिस्तान में दो बड़े हादसे: नाव पलटने से 7 की मौत, एकेडमी की छत गिरने से 14 बच्चों ने गंवाई जान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैफुल्ला झील में एक टूरिस्ट बोट के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। जिला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बुधवार को स्वात जिले के खूबसूरत कलाम इलाके में यह नाव पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्य घूमने गए थे।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सात पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि बचाव दल, पुलिस अधिकारी और स्थानीय स्वयंसेवक लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।

ट्यूशन एकेडमी एकेडमी की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत
इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि लाहौर के काहना इलाके में एक प्राइवेट ट्यूशन एकेडमी की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button