‘आरोपों में दम नहीं’.. जांच रिपोर्ट के बाद उछले HDFC Bank शेयर, 800 के पार पहुंचा भाव; ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के शेयरों (HDFC Bank Share Price) में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, और यह तेजी लॉ फर्मों की उस क्लीन चिट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती द्वारा लगाए आरोपों में दम नहीं। कॉरपोरेट गवर्नेंस के मोर्चे पर राहत मिलना बैंक के लिए एक बड़ी राहत है इसलिए 2 ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने इस प्राइवेट सेक्टर बैंक के लिए अपनी ‘बुलिश’ राय दोहराई।

एनालिस्ट्स का कहना है कि पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र कानूनी समीक्षा से गवर्नेंस से जुड़ी उन चिंताओं को कम करने में मदद मिलनी चाहिए, जिनका असर हाल के महीनों में स्टॉक पर पड़ा था।

Related Articles

Back to top button