‘दो साल से मैं…’ पद्म भूषण मिलने के बाद Alka Yagnik ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस को हुई सिंगर के स्वास्थ्य की चिंता
नई दिल्ली। कई दशकों से, अलका याग्निक (Alka Yagnik) की आवाज बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार गानों की पहचान रही है। 23 जून को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने गायिका को प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस दौरान सिंगर को देखकर कई लोगों को उनकी चिंता भी हुई।

समारोह के तुरंत बाद, अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करके आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसकी वजह से वह लोगों की नजरों से दूर थीं।
सिंगर ने शेयर किया नोट
अलका याग्निक ने अपनी सेहत के बारे में लिखा,”पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट और पब्लिक अपीयरेंस से दूर रही और अपनी जिंदगी के सफर के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया। आप में से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रही हूं, और इस पूरे समय में आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और अटूट साथ हर कदम पर मेरे साथ रहा है।”




