विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से हुए फिट, वनडे सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ मचाएंगे ‘गदर’
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में हैमिस्ट्रिंग चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। उनके इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर संशय था।
अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लिश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। उस टीम में विराट कोहली को शामिल किया गया था लेकिन उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था। अब दिग्गज बल्लेबाज को फिट घोषित कर दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे और खेलते हुए दिखाई देंगे।





