सेंसर बोर्ड ने Welcome to the Jungle से हटवाए 18 सीन्स, सेंशुअल-बिकिनी शॉट में भी बदलाव; इतने घंटे की होगी मूवी
नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) चार दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन 18 सीन्स को एडिट करने के निर्देश के बाद।
दरअसल, मेकर्स ने जब वेलकम टू द जंगल के सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को CBFC के पास भेजा तो उन्हें 18 सीन्स को एडिट करने के निर्देश मिले। मेकर्स के एडिट करने के बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है।





