‘अपने घर वापस नहीं जा पाओगे’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बीच में ही छोड़ दी वार्ता

नई दिल्ली। ईरान की वार्ता टीम के एक सदस्य ने सरकारी मीडिया से कहा कि यदि लेबनान में युद्ध समाप्त नहीं होता है, तो अन्य मुद्दों पर बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

जब अमेरिका और ईरान ने अपनी लड़ाई खत्म करने के मकसद से स्विट्जरलैंड में बातचीत शुरू की, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने रात में ईरानी अधिकारियों से बात की थी और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से बंद किया गया, तो वे “अपने देश वापस नहीं लौट पाएंगे।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “अगर आप (ईरान) इसे बंद करते हैं, तो आपका देश नहीं बचेगा। आप अपने देश वापस भी नहीं लौट पाएंगे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संभावना पर भी बात की कि समुद्री ट्रैफिक को सुरक्षित रखने और इस अहम रास्ते से गुजरने वाले तेल शिपमेंट पर ट्रांजिट शुल्क लगाने के लिए वॉशिंगटन, होर्मुज जलडमरूमध्य का सीधा ऑपरेशनल कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है।

Related Articles

Back to top button