एपिसोड 19, रेटिंग 7.5… आ रहा OTT की सुपरहिट Horror Thriller का आखिरी सीजन, फेयरवेल पोस्ट में इमोशनल हुए एक्टर
नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज का नया सीजन आ रहा है जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है। इस सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो दर्शकों को खुशी करने के साथ-साथ भावुक भी कर रहा है। इसकी वजह सीरीज के लीड एक्टर का एग्जिट होना है।
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन (The Walking Dead: Daryl Dixon)। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, जो ओटीटी पर सुपरहिट रहे। अब चौथे सीजन की शूटिंग भी कंप्लीट हो गई। इसकी जानकारी डेरिल डिक्सन का किरदार निभाने वाले अभिनेता नॉर्मन रीडस (Norman Reedus) ने दिया है।





