‘तेहरान के पास कभी नहीं होगा परमाणु हथियार’, US-ईरान समझौते पर बोले ट्रंप
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता मसौदे पर सहमति बनने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह है कि तेहरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। उन्होंने इस पर सहमति दी है। रायटर के अनुसार, ट्रंप ने बताया कि समझौते को लागू कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था होगी।
इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान समझौते की शर्तों का पालन करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा। हालांकि ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अगर समझौता सफल नहीं रहा तो हालात फिर पहले जैसे हो सकते हैं।





