‘बस बहुत हुआ…’ ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद बोले ट्रंप, नेतन्याहू को जवाब न देने की दी सलाह

वाशिंगट। मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। लेबनान में हुए हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इचरायल पर कई मिसाइलें दागीं हैं। जिसके बाद इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह एक्टिव हो गया है और ईरान से बदला लेने की मूड में है।

इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर उन्हें ईरान के इस हमले का जवाब न देने की सलाह देंगे।

फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान को आगाह करते हुए कहा कि ‘आपने अपनी मिसाइलें दाग दीं, बस बहुत हुआ, अब बातचीत की मेज पर वापस आइए और समझौता कीजिए।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बात की है।

CNN के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि हम समझौते के बेहत करीब हैं। ईरान ने मिसाइलें दाग दी है। बस बहुत हुआ। बातचीत की मेज पर वापस आइए और समझौता कीजिए। मैं चाहता हुं कि आने वाले हफ्ते में सोमवार, मंगलवार या बुधवार को समझौता हो जाए।

 

Related Articles

Back to top button