‘ऐसे ही ऑनलाइन ठगी करते हैं’, गाजियाबाद में स्क्रैप कारोबारी को वीडियो कॉल कर लगाया 14 लाख का चूना
गाजियाबाद। कॉपर स्क्रैप बेचने का झांसा देकर लोहा मंडी के एक कारोबारी से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले स्क्रैप की वीडियो भेजकर भरोसा जीता और फिर एडवांस भुगतान के नाम पर बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। रकम मिलने के बाद न तो माल भेजा गया और न ही रुपये लौटाए गए। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
लोहा मंडी स्थित एद्विका मेटल रिसोर्सेस के संचालक दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष मई में उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम शेखर सिंह बताया और कहा कि उसके पास अच्छी गुणवत्ता का करीब नौ टन कापर स्क्रैप उपलब्ध है।




