दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को सरकार ने एक और झटका दिया है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

अब दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलिंडर 913 रुपये की जगह 942 रुपये में मिलेगा। नई दरें तुरंत लागू कर दी गई हैं। पिछले तीन महीने में घरेलू गैस की कीमत में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

7 मार्च को 60 रुपये महंगा हुआ था सिलिंडर
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 7 मार्च को सिलिंडर 60 रुपये महंगा हुआ था। लगातार दाम बढ़ने से घरों का मासिक बजट और बिगड़ेगा। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल की वजह से एलपीजी की लागत लगातार बढ़ रही है।

पेट्रोल-डीजल के रेट 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़े
मार्च में दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू सिलिंडर बेचने पर भारी घाटा हो रहा था। संशोधन से पहले हर सिलिंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसलिए बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला गया है। एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल भी महंगा हुआ है। मई के मध्य से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button