डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM; शपथ ग्रहण आज
नई दिल्ली। कर्नाटक की सियासत में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार आज को सूबे के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। बेंगलुरु में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

इसके साथ ही, सियासी और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए राज्य में दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है, जिसमें वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे चल रहा है।
दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ लंबी मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के चेहरों और स्वरूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया संग हुई बैठक में नई कैबिनेट के चेहरों पर मंत्रणा हुई। खरगे के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद थे।




