वेदांता वाले अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका! इस देश का कॉपर प्लांट 60 दिनों के लिए बंद, सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्ली| कॉपर बाजार के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वेदांता समूह की जाम्बिया स्थित इकाई कोंकोला कॉपर माइंस ने अपने नचांगा (KCM Nchanga shutdown) कॉपर स्मेल्टर को जरूरी मरम्मत और रखरखाव के लिए 60 दिनों के लिए बंद (Zambia smelters shutdown) कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह कदम प्लांट की कार्यक्षमता, विश्वसनीयता और लंबे समय के उत्पादन प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

80000 मीट्रिक टन कॉपर का प्रोडक्शन
KCM के मुताबिक, यह शटडाउन कंपनी की व्यापक आधुनिकीकरण रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपना कॉपर उत्पादन बढ़ाकर 3 लाख टन प्रति वर्ष (copper production) तक पहुंचाना है। जाम्बिया के खान मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, KCM ने 2025 में 80,215 मीट्रिक टन कॉपर का उत्पादन किया था।

Related Articles

Back to top button