पीएम स्वनिधि योजना: सड़क विक्रेताओं के जीवन में आया बड़ा बदलाव, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेहड़ी या ठेले वालों का समर्थन करने वाली पीएम स्वनिधि योजना ने अनगिनत सड़क विक्रेताओं के जीवन को बदल दिया है, क्योंकि इसने उन्हें बिना सिक्योरिटी मिले ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित की है।
योजना के छह साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि विश्वास, गरिमा, सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्रीय आर्थिक योगदान का प्रतीक है। कोविड महामारी के दौरान जून, 2020 में शुरू की गई इस योजना को सरकार ने 2030 तक बढ़ा दिया है।





