NEET Exam पर बड़ा अपडेट: पुणे के टीचर ने लीक किया पेपर, SC ने कहा- पेन-पेपर मोड में ही हो परीक्षा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा पेन-पेपर के बजाए कंप्यूटर बेस्ड मोड से कराए जाने की मांग सोमवार को ठुकरा दी। कोर्ट ने मांग स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि याचिका खारिज नहीं की है और मुख्य याचिका पर सुनवाई जुलाई तक टाल दी है।

कंप्यूटर बेस्ड मोड से परीक्षा कराए जाने की मांग ठुकराई
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक के कारण 12 मई को परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा होनी है।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है जिसमें कई मांगे की गई हैं जिसमें से एक मांग यह भी थी।

सोमवार को यह याचिका न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगी थी। सुधाकर सिंह की ओर से पेश वकील सत्यम सिंह राजपूत ने मामले को अर्जेन्ट बताते हुए कहा कि याचिका में की गई पहली मांग पर यह जोर देना चाह रहे हैं वो महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button