चीन को लगा तगड़ा झटका, फैक्ट्रियों में थमा काम; अब ड्रैगन के सस्ते सामानों पर बैन लगाने की तैयारी में 5 बड़े देश
बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की गतिविधियां मई में और धीमी पड़ गईं। नए निर्यात ऑर्डरों में गिरावट और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण उद्योग पर दबाव बढ़ा है।
आंकड़ों के मुताबिक, आधिकारिक विनिर्माण परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल के 50.3 अंक से घटकर मई में 50 अंक पर आ गया, जो तीन महीने का निचला स्तर है। पीएमआई में 50 अंक का स्तर वृद्धि और गिरावट के बीच की सीमा माना जाता है।





