‘जब वी मेट’ से निकाले जाने पर Bobby Deol का छलका दर्द, बोले- ‘जिन तकलीफों और गुस्से से गुजरा…’
नई दिल्ली। इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) सुपरहिट होने के साथ-साथ कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी छा गई थी।
मगर क्या आपको पता है कि फिल्म में शाहिद कपूर की जगह पहले बॉबी देओल ‘आदित्य’ की भूमिका निभाने वाले थे और इस फिल्म को पहले इम्तियाज अली डायरेक्ट नहीं करने वाले थे। इस फिल्म से रिप्लेस होने के बाद एक्टर का दिल टूट गया था क्योंकि उस वक्त उनके करियर का बुरा फेज चल रहा था और उन्हें एक बढ़िया फिल्म की जरूरत थी।





