गाजा के 70% हिस्से पर कब्जे का आदेश: नेतन्याहू बोले- हमास के खात्मे तक जारी रहेगा युद्ध

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत हिस्से पर सैन्य नियंत्रण हासिल करने की योजना की घोषणा की है। यह पिछले साल अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम की शर्तों के विपरीत है। जार्डन में आयोजित एक सम्मेलन में इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वर्तमान में हमास पर दबाव बना रहे हैं। अब हम गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण रखते हैं। आप जानते हैं, हम 50 प्रतिशत पर थे, फिर 60 प्रतिशत पर पहुंच गए। मेरा निर्देश है कि हम 70 प्रतिशत तक पहुंचें।

सम्मेलन में मौजूद एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि इजरायल को गाजा के 100 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा कर लेना चाहिए, जिस पर नेतन्याहू ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। पहले 70 प्रतिशत हिस्से से शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button