Indigo और Air India में सफर करने वाले सावधान, अगले 3 महीने तक हुई फ्लाइट्स में कटौती, जानिए किराए का हाल

नई दिल्ली| पेट्रोल पंपों में बाइक और कार की लंबी लाइनों और ईंधन की कमी से अब तक सिर्फ रोड में चलने वाले यात्री परेशान थे। अब आसमान में उड़ने वाले यात्रियों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। दरअसल देश की बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (indigo) और एयर इंडिया ने अपने डोमेस्टिक उड़ानों में कटौती का फैसला लिया है। ये कटौती जून से अगस्त के महीने तक रहेंगी।

क्यों कम हो रही हवाई उड़ानें?
Air India ने अपनी फ्लाइट्स में कटौती का मुख्य कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के बढ़ते दामों को बताया है। जबकि इंडिगो ने कहा है कि जून से सितंबर के बीच डिमांड कम है, और यही कटौती की मुख्य वजह है। एयर इंडिया ने अपनी डोमेस्टिक फ्लाइटों में यह कटौती 22 फीसदी तक की है। इसके चलते कई रूटों पर ट्रैफिक कम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button