गमाडा और DTCP की फाइलों पर ईडी की पैनी नजर, फाइलों की तेज मंजूरियों व अधिकारियों की भूमिका पर शिकंजा कसना शुरू

चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTCP) में मंजूरियों के पूरे सिस्टम को लेकर इफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। मामले में आरोपित अजय सहगल की गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी का फोकस उन अधिकारियों पर है, जिन्होंने प्रोजेक्ट फाइलों को क्लियर किया और नियमों के बावजूद मंजूरियां दी।

जांच में कई ऐसे दस्तावेज और फाइल मूवमेंट सामने आए हैं, जिनसे यह संकेत मिले हैं कि सीएलयू मंजूरी की प्रक्रिया के दौरान कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं हुईं। किसानों की कथित फर्जी सहमतियों वाले दस्तावेज विभागीय जांच में कैसे पास हो गए और किस स्तर पर तकनीकी एवं प्रशासनिक आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button