BJP ने ‘मोदी दा पंजाब’ रिलीज किया चुनावी गीत, युवाओं के साथ किसानों को साधने की तैयारी

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर पार्टी ने युवाओं तक पहुंचने के लिए एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का सहारा लिया है।

भाजपा ने एआइ की मदद से पंजाबी वीडियो गीत ‘मोदी दा पंजाब’ बनाया है जो कि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा के शुरुआती डिजिटल चुनावी अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा ने इस गीत के माध्यम से पंजाब के शहरी और ग्रामीण युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई है। वीडियो में पंजाब की संस्कृति, खेत-खलिहान, भंगड़ा, ढोल और बैसाखी के रंगों को प्रमुखता से दिखाया गया है। गीत में ‘पंजाब दे पुत्तर’, ‘शेरां दी धरती’ और ‘मोदी दे नाल पंजाब’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

Related Articles

Back to top button