‘कृष्णावतारम’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 15 दिन में फिल्म पर जमकर हुई ‘धनवर्षा’
नई दिल्ली। 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम- पार्ट 1′(Krishnavataram Part-1) का जादू इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। भगवान कृष्ण के किरदार में फैंस सिद्धार्थ गुप्ता को बहुत पसंद कर रहे हैं। 15 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ की कमाई की है और बजट निकालने से ‘कृष्णावतारम’ कितना दूर है, देखें फिल्म के आंकड़े।

कृष्णावतारम ने की 15 दिनों में की बेहतरीन कमाई
बिना किसी प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी कृष्णावतारम ‘धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)’, भूत बंगला और दृश्यम 3 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार राम मोरी के उपन्यास ‘सत्यभामा’ पर बेस्ड इस मूवी ने महज 15 दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 24.72 करोड़ तक का कर लिया है। अब यह फिल्म 30 करोड़ कमाने की तरफ बहुत ही स्पीड से बढ़ रही है।




