इस सरकारी बैंक ने दिया सरप्राइज, FD रेट्स में किया इजाफा, छोटे निवेश पर सालभर में मिलेगा इतना रिटर्न
नई दिल्ली। अगर आप अपने पैसे को बिना किसी रिस्क के सुरक्षित जगह निवेश करके मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर आई है। सरकारी सेक्टर के बड़े बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी Fixed Deposit (FD) यानी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक का ये कदम आम जनता और खासकर बुजुर्गों के लिए तगड़ी कमाई का मौका लेकर आया है।

बैंक ऑफ इंडिया ने क्या ऐलान किया?
देखा जाए तो पिछले कुछ समय से फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वालों के लिए समय थोड़ा निराशाजनक चल रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी 2025 से लेकर अब तक रेपो रेट में कुल 1.25% (125 बेसिस पॉइंट्स) की बड़ी कटौती की है, जिससे रेपो रेट घटकर 5.25% पर आ गया है। इस कटौती के बाद ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपना मुनाफा बचाने के लिए एफडी पर मिलने वाले ब्याज को लगातार कम किया है।




