सावधान! खून की कमी समझकर जिसे कर रहे इग्नोर, वो है थैलेसीमिया, डॉक्टर ने बताए 5 बड़े लक्षण
नई दिल्ली। थैलेसीमिया एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति को जीवनभर नियमित रूप से ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। यह बीमारी आमतौर पर माता-पिता से बच्चों में आती है और इसलिए समय रहते इसकी पहचान करना जरूरी है। इसके लक्षण काफी आम होते हैं, जिसे लोग कई बार आयरन की कमी समझने की लगती कर लेते हैं।

यही वजह है कि बहुत से लोग लगातार थकान महसूस होने पर आयरन सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया आम है, लेकिन इसी तरह के लक्षण थैलेसीमिया के भी संकेत हो सकते हैं, जिसमें शरीर की हेल्दी हीमोग्लोबिन बनाने की क्षमता प्रभावित होती है। इन दोनों स्थितियों के लक्षण अक्सर एक जैसे होते हैं, जिससे लंबे समय तक सही समस्या की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।




