WHO ने हंटावायरस को लेकर दी राहत भरी खबर, कहा- यह कोविड जैसी महामारी की शुरुआत नहीं

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर सामने आए हंटावायरस संक्रमण को लेकर लोगों को आश्वस्त किया है। संगठन ने कहा कि फिलहाल इस वायरस के फैलाव के सीमित रहने की उम्मीद है, हालांकि आने वाले दिनों में कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।

WHO के इमरजेंसी अलर्ट एंड रिस्पॉन्स डायरेक्टर अब्दी रहमान महमूद ने गुरुवार को कहा कि अगर सभी देश सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को लागू करें और सहयोग बनाए रखें, तो यह प्रकोप सीमित रहेगा। हालांकि WHO ने यह भी चेतावनी दी कि कुछ और संक्रमण के मामले सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button