हरियाणा बोर्ड क्लास 10th 12th का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे परिणाम चेक

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से जल्द ही कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कक्षा बारहवीं के नतीजे स्ट्रीम वाइज कक्षा दसवीं से पहले जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 12 से 15 मई के बीच और कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह जारी किया जा सकता है। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें।

इन स्टेप्स की मदद से कर सकेंगे नतीजे चेक
कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

-रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
-इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
-लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के नाम की भी घोषणा करेगा। इसके साथ ही कक्षा बारहवीं के नतीजे स्ट्रीम वाइज जारी किए जाएंगे। जो छात्र हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में टॉप करेंगे। उन छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button