GoBoult के Mustang एडिशन स्पीकर्स भारत में लॉन्च, 40W तक मिलेगा आउटपुट; कीमत 2,999 रु से शुरू

नई दिल्ली। GoBoult ने Mustang के साथ अपनी ऑफिशियल पार्टनरशिप के तहत भारत में Mustang GT20 और Mustang GT40 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। इन नए स्पीकर्स में मेटैलिक रेस ग्रिल डिजाइन, लेदर जैसा फिनिश, RGB लाइटिंग और मस्टैंग वाली खास डिटेलिंग दी गई है और ये दिखने में काफी हद तक Marshall के पोर्टेबल स्पीकर्स की तरह लगते हैं। दोनों मॉडल ब्लूटूथ 6.0, TWS पेयरिंग और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ आते हैं। GoBoult Mustang GT20 में 20W आउटपुट मिलता है, जबकि Mustang GT40 में बेस और ट्रेबल सेट करने के लिए खास कंट्रोल्स के साथ 40W साउंड आउटपुट दिया गया है।

GoBoult Mustang GT20 और Mustang GT40 की भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि GoBoult Mustang GT20 की लॉन्च प्राइस 2,999 रुपये है, जबकि इसकी रेगुलर सेलिंग प्राइस 3,999 रुपये रखी गई है। ये टर्बो आइस और टर्बो ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
वहीं, GoBoult Mustang GT40 को 3,999 रुपये की लॉन्च कीमत पर उतारा गया है, वैसे इसकी रिटेल प्राइस 5,999 रुपये तय की गई है। ये स्पीकर एपेक्स ब्लैक और ऑक्सफोर्ड व्हाइट फिनिश में पेश किया गया है।

दोनों स्पीकर इस समय GoBoult की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Myntra और बाकी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

GoBoult Mustang GT20 और Mustang GT40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
GoBoult Mustang GT20 में 20W स्टीरियो साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Mustang GT40 में 40W आउटपुट दिया गया है। बेहतर बेस और स्टीरियो साउंड के लिए दोनों स्पीकर्स में डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और पैसिव बेस रेडिएटर्स लगे हैं। ये TWS मोड को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे आप बेहतर साउंड के लिए दो स्पीकर्स को एक साथ जोड़ सकते हैं।

Mustang GT20 में कार के इग्निशन जैसे दिखने वाले शिफ्ट-स्टिक कंट्रोल्स, मस्टैंग वाला स्टार्टअप साउंड, डायनामिक RGB अंडरबॉडी DRLs, फ्यूल-गेज जैसा दिखने वाला बैटरी इंडिकेटर, ट्रैक्शन इंस्पायर्ड बेस पैड्स, जॉयस्टिक कंट्रोल्स और हैंड्स-फ्री कॉलिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। वहीं, Mustang GT40 में वॉल्यूम, बेस और ट्रेबल एडजस्ट करने के लिए खास मेटैलिक नॉब्स के साथ लेदर जैसा कैरिंग स्ट्रैप और बॉडी कॉर्नर प्रोटेक्टर्स दिए गए हैं।

GoBoult Mustang GT20 और Mustang GT40 दोनों स्पीकर EDR के साथ ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं और 10 मीटर की वायरलेस रेंज देते हैं। ये USB और TF कार्ड से भी गाने चलाने की सुविधा देते हैं। ये स्पीकर्स स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, प्रोजेक्टर और बाकी ब्लूटूथ वाले डिवाइसेस के साथ आराम से चल जाते हैं।

GoBoult का कहना है कि Mustang GT20 एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, वहीं Mustang GT40 में छह घंटे के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है। दोनों मॉडल टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। स्पीकर्स में मस्टैंग ब्रांडिंग के साथ मेटैलिक-मेश ग्रिल और लेदर जैसा फिनिश दिया गया है। इनमें IPX4-रेटेड स्पलैश प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Related Articles

Back to top button