भारत की फसलों पर मंडरा रहा लू का खतरा, मानसून में ‘सामान्य से कम’ बारिश के अनुमान के बीच UN की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लू कृषि श्रमिकों और चावल उत्पादन के लिए एक बड़ा खतरा है, जिससे गंगा-सिंधु क्षेत्रों में 40% तक उत्पादन घट सकता है।

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इस रिपोर्ट को जारी किया गया। इसमें, भारत में चावल और अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन पर अत्यधिक गर्मी के असर का विश्लेषण किया गया है। इसमें भारत में 2022 में हुई अत्यधिक गर्मी की घटनाओं के उदाहरण दिए गए हैं, और यह बताया गया है कि उस साल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असामान्य बढ़ोतरी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित एक-तिहाई से ज्यादा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फसलों, फलों, सब्जियों, पशुधन और मुर्गी पालन को कैसे प्रभावित किया था।

 

Related Articles

Back to top button