WhatsApp ने भारत में पेश किया नया फीचर, अब एप से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज
WhatsApp के लिए भारत में एक नया फीचर पेश किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सीधे एप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।

WhatsApp का नया मोबाइल रिचार्ज फीचर
इस प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को अपने नए मोबाइल रिचार्ज फीचर के इंटीग्रेशन की घोषणा की। WhatsApp ने बताया कि उसने देश में इस सर्विस को शुरू करने के लिए PayU के साथ पार्टनरशिप की है। ये मोबाइल रिचार्ज फीचर iOS और Android स्मार्टफोन पर WhatsApp में उपलब्ध होगा।




