पंजाब पुलिस का डिजिटल वार, 72 हजार वॉयस सैंपल के डेटाबेस से अब गैंगस्टरों पर कसा जाएगा शिकंजा

पंजाब पुलिस ने 72,000 से अधिक वॉयस सैंपल का विशाल डेटाबेस तैयार कर संगठित अपराध पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ‘पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम’ (PAIS) नामक यह तकनीक धमकी और फिरौती कॉल करने वालों की तेजी से पहचान करती है।

पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम (पीएआईएस) नाम के इस प्लेटफार्म को पुलिस की कार्रवाई का अहम हथियार माना जा रहा है, जिससे धमकी और फिरौती काल करने वालों की पहचान तेजी से संभव हो रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह डेटाबेस अलग-अलग मामलों में शामिल अपराधियों और संदिग्धों की आवाज के नमूनों पर आधारित है। जैसे ही कोई धमकी या फिरौती काल सामने आती है, उसे इस सिस्टम में अपलोड कर मिलान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button