शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड आयल
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार को झटका लगा है। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा की, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 8% बढ़कर 100 डॉलर के पार हो गई।
अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतें 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 प्रतिशत बढ़कर 102.29 डॉलर हो गई। यह वही बेंचमार्क है, जो फरवरी के अंत में युद्ध से पहले लगभग 70 डॉलर था, और फिर चरम पर 119 डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।





