DU में सीएम रेखा गुप्ता की चाय पर चर्चा, छात्राओं से कहा- महिला आरक्षण बिल आ रहा है, अब नेतृत्व के लिए रहें तैयार

दिल्ली विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से महिला सशक्तिकरण पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल से महिलाओं की भागीदारी 14-15% से बढ़कर 30% हो जाएगी, इसलिए छात्राओं को अभी से नेतृत्व की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कॉलेज राजनीति में सक्रिय होने को प्रेरित किया और लाड़ली योजना व नवजात शिशुओं के लिए 45 निशुल्क जांचों का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है’ और ‘सशक्त नारी, समृद्ध राष्ट्र’ जैसे संदेशों के माध्यम से महिला नेतृत्व और समान प्रतिनिधित्व के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह ‘बेटी बचाओ’ से ‘बेटी बढ़ाओ’ तक की यात्रा को साकार करेगा।DU में सीएम रेखा गुप्ता की चाय पर चर्चा, छात्राओं से कहा- महिला आरक्षण बिल आ रहा है, अब नेतृत्व के लिए रहें तैयार

Related Articles

Back to top button