अमृतसर में टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, चार घंटे टोल फ्री रहा; मुआवजा व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उठाई मांग
जंडियाला गुरु में किसानों ने टोल प्लाजा चार घंटे मुफ्त कर विरोध जताया। फसल नुकसान के मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और केंद्र की नीतियों के खिलाफ किसानों ने सरकार को चेतावनी दी।
किसान नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुए फैसलों के विरोध में किया गया है, जिन्हें वे किसान विरोधी बता रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां लगातार किसानों के हितों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।





